इंटरनेट डेस्क। हर महीन की पहली तारीख कोई न कोई वित्तीय बदलाव होता है। अगले महीने की पहली तारीख से नया बिजली कनेक्शन लेने की योजना बना रहे लोगों को झटका लगेगा। खबरों के अनुसार, उत्तराखंड में अब लोगों को नया बिजली कलेक्शन लेना महंगा पड़ेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
नई दरें एक नवम्बर से लागू हो जाएंगी। नियामक आयोग के नए आदेश के तहत सर्विस लाइन चार्ज में इजाफा किया गया है। इसके तहत 4 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए बीपीएल उपभोक्ताओं को सर्विस लाइन चार्ज के रूप में अब 100 की जगह 150 रुपए का भुगतान करना होगा।
वहीं, सामान्य उपभोक्ताओं को 4 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 1000 की जगह अब 1400 रुपए वहन करने होंंगे। उच्च क्षमता कनेक्शन के लिए 4 से 10 किलोवाट तक के लिए सर्विस लाइन चार्ज 3000 रुपए, 10 से 25 किलोवाट तक 5000 रुपए और सिक्योरिटी चार्ज 600 रुपए देने होंगे।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







