इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के 23 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से अब राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मिजोरम, मणिपर, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा और असम में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में नए परिसंचरण तंत्र के विकसित होने की संभावना से आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
पिलानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
वहीं राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में लोगों को अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में दिन के समय भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। गत 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और पिलानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अब बारिश की गतिविधियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमन में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि जयपुर शहर सहित प्रत्येक जिले में बारिश होना तय नहीं है। स्थानीय स्तर पर मौसम की गतिविधियां अलग-अलग रहने की संभावना है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







