Parmarth TV
जयपुर। शिक्षाविद् एवं लेखिका डॉ. सोनाली एन. ठोलिया की पुस्तक “Walk In Prepared, Walk Out Selected: The Complete Soft Skills Playbook for Students” का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। गहलोत ने पुस्तक को युवाओं की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप उपयोगी एवं व्यावहारिक पहल बताया।

इस अवसर पर फेडरेशन की पारिवारिक समस्या निवारण समिति की राष्ट्रीय चेयरमैन शशि सेन जैन, समाज श्रेष्ठी महेश काला, रमेश ठोलिया, मिथिलेश गोधा एवं इंटरनेशनल टेक्सटाइल कोच अक्षय ठोलिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डॉ. ठोलिया ने बताया कि पुस्तक उनके 25 से अधिक वर्षों के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के अनुभव का सार है। इसमें विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन, आत्मविश्वास, रिज्यूमे निर्माण, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू एवं कार्यस्थल के लिए आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने का व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वयं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और करियर अवसरों के लिए तैयार होने की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए। पुस्तक में कॉलेज से करियर तक की यात्रा को आत्मविश्वासपूर्ण एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न अभ्यास और चरणबद्ध तरीके शामिल किए गए हैं।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







