इंटरनेट डेस्क। कई लोग वीकेंड का दिन सोचकर शनिवार के दिन बैंक के काम रख लेते हैं, लेकिन कई बार उनकों छुट्टियों का पता नहीं होता है। ऐसे में आप भी कही आज बैंक जाने की सोच रहे हैं तो और जा रहे हैं तो आप पहले ये चेक करले की कही आज बैंक तो बंद नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज 10 अक्टूबर 2026 को महीने का दूसरा शनिवार है, आज बैंक बंद है।
आज बैंक बंद है या नहीं?
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं। इसलिए अक्टूबर के दूसरे शनिवार के कारण आज बैंक बंद रहेंगे, दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में आज बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
कल भी बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा कल यानी 11 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक छुट्टी रहेगी, यानी अगर आप ये सोच रहे हैं कि शनिवार को नहीं तो रविवार को ही सही बैंक जाकर काम कराया जा सकता है तो ऐसा नहीं होगा, आपको सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
pc- thehansindia.com







