इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में 3 नवंबर को होने जा रहे मिडटर्म चुनाव से पहले दो लाख भारतीय मूल के वोटर्स को बड़ा झटका लगा है। खबरों के अनुसार, अमेरिका की वोटर लिस्ट से 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स का नाम काट दिया गया है। बड़ी बात ये है कि भारतीय मूल के इन वोटर्स के नाम उन 26 राज्यों में काटे गए हैं, जहां डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की सरकार है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन चुनावों में उनकी पार्टी की हार का डर सता रहा है। इसका कारण भारतीय मूल के वोटरों का रुझान है, जो हमेशा से उनकी विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर रहा है। खबरों के अनुसार, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में करीब 65% भारतीय मूल के लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी को ही अपना वोट दिया था। इस पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस थी। आपको बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से वोटर लिस्ट की जांच की जा रही है, ताकि वोट देने के अयोग्य लोगों के नाम हटाए जा सकें।
सरकार का माना है कि इस कदम से इससे चुनाव में गड़बड़ी रोकने और वोटिंग प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। इसी मकसद से डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ‘सेव अमेरिका एक्ट’ का समर्थन किया जा रहा है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन से मिल चुकी है इस बिल को मंजूरी
गौरतलब है कि फरवरी में अमेरिकी संसद के निचले सदन की ओर से इस बिल को मंजूरी दी थी। इसके तहत अब वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को अमेरिकी नागरिकता साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज जरूरी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यकाल के से 70% अमेरिकी संतुष्ट नहीं हैं।
PC: dailypioneer







