Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 23 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों में बदलेगा मौसम | Parmarth TV नया बिजली कलेक्शन लेना अब पड़ेगा महंगा, बीपीएल उपभोक्ताओं को भी लगा झटका, जान लें | Parmarth TV Government Scheme: फ्री एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो… | Parmarth TV दिल्ली में प्रदर्शन के बाद राहुल और प्रियंका गांधी पर हुई एफआईआर दर्ज, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की और सरकारी काम में बाधा के आरोप | Parmarth TV सरकार ने टोल पर दी बंपर छूट, अब 3000 रुपए में वाहन चालक कर सकेंगे अनलिमिटेड क्रॉसिंग | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त, आज ही पूरे कर लें ये जरूरी काम | Parmarth TV By-election: भाजपा ने जीती नंदीग्राम सीट, रेजीनगर सीट पर भी बना रखी है बढ़त | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,968 रुपए महंगा हुआ सोना, 4,064 रुपए गिर गए चांदी के दाम, ये हैं आज के भाव | Parmarth TV Trump का फिर टूटा नोबेल शांति पुरस्कार पाने का सपना, अब भारतीय मूल की दक्षिण-अफ्रीकी नागरिक Navi Pillay को मिला अवॉर्ड | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में हार के डर से Trump सरकार ने काट दिए  2 लाख भारत मूल के वोटर्स के नाम | Parmarth TV

Rajasthan: विश्वेंद्र सिंह का बड़ा बयान, राजस्थान में कांग्रेस का आज कोई धणी-धोरी नहीं | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा था। अब उन्होंने एक बार फिर से पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है। विश्वेंद्र सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार सुबह फेसबुक पर लिखे एक लंबे पत्र में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व, संगठन की स्थिति और वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर नाराजगी जाहिर की। 

क्या कहा पूर्व मंत्री ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने 60 साल तक देश पर शासन किया, उसकी राजस्थान में आज कोई धणी-धोरी नहीं है और पार्टी राम भरोसे हो गई है। नेता जिस डाल पर बैठते हैं, उसी को काटते हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी व्यक्तियों का अब पार्टी में दम घुट रहा है, प्रदेश कांग्रेस के कर्ताधर्ताओं को अहम और वहम की राजनीति से बाहर निकलना होगा, अन्यथा पार्टी का रहा-सहा सब भी खत्म हो जाएगा।

लगाए ये आरोप
खबरों की माने तो पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अब वरिष्ठता का कोई मान-सम्मान नहीं रह गया है, युवाओं को मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की भी कोई स्पष्ट सोच नजर नहीं आती, उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से इन मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।

pc- oneindiahindi

Parmarth TV

Trending News