Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV

IND vs WI: मोहम्माद सिराज ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नम्बर वन | Parmarth TV

IND vs WI: मोहम्माद सिराज ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नम्बर वन | Parmarth TV

खेल डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम कर लिया है। भारतीय तेज मोहम्माद सिराज (चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में केवल 162 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। भारतीय की टीम वेस्टइंडीज से अभी 41 रन पीछे है। केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन का योगदान दिया।

31 विकेट चटका चुके हैंसिराज
मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में कुल चार विकेट लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 में भारतीय तेज गेंदबाज सिराज 31 विकेट चटका चुके हैं। वहीं स्टार्क ने अभी 29 विकेट झटके चुके हैं। साल 2020 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज 42 टेस्ट मैचों के अपने कॅरियर में 127 विकेट हासिल कर चुके हैं। जिसमें पांच बार पांच विकेट हॉल हासिल किए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News