Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का 105 वर्ष की उम्र में निधन, भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का 105 वर्ष की उम्र में निधन, भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का निधन हो गया है। भरतपुर के वरिष्ठ नेता गिर्राज प्रसाद तिवारी ने 105 वर्ष की उम्र में अन्तिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गिर्राज प्रसाद तिवारी के निधन पर दुख प्रकट किया है।

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। तिवारी जी ने 105 वर्ष की उम्र तक शानदार जीवन जिया। इस आयु में भी उनकी जिंदादिली एवं याददाश्त देखकर हम सभी प्रफुल्लित होते थे। तिवारी जी संयमित जीवन की एक मिसाल थे। मेरे प्रति तिवारी जी का विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रकट किया दुख

वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News