खेल डेस्क। कप्तान शाई होप (नाबाद 102) और शेरफेन रदरफोर्ड (84) रन की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। रांची के मैदान पर खेले गए इस मैच में विंडीज टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया।
टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज केवल 18.3 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। ये किसी टीम की भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है।
इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2023 में गुवाहाटी के मैदान पर 223 रनों के टारगेट को हासिल किया था। वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के खिलाफ 250 रनों के टारगेट को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।
दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है ये विश्व रिकॉर्ड
वहीं टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक सफल रन चेज के मामले में वेस्टइंडीज टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। वेस्टइंडीज अब टी20 क्रिकेट में 7वीं ऐसी टीम बन गई है जो 250 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है, जिसने साल 2023 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 259 रनों के टारगेट का पीछा किया था।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







