इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की आज की रेट भी सामने आ चुकी है। कल से शुरू हो रहे नवरात्रि से पहले आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150870 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मायानगर मुंबई में आज इस सोने की कीमत 150720 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
खबरों के अनुसार, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 138310 रुपए प्रति 10 ग्राम और मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138160 रुपए प्रति 10 ग्राम है।वहीं आज सुबह चांदी की कीमत 234900 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी कीमत में 4,500 रुपए की तेजी देखने को मिली थी।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 22 कैरेट सोना 138310 रुपए और 24 कैरेट सोना 150870 रुपए है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में दोनों धातुओं की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






