Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV

India-South Africa टेस्ट मैचों में इन पांच क्रिकेटरों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, सचिन शीर्ष पर, इस स्थान पर हैं विराट | Parmarth TV

India-South Africa टेस्ट मैचों में इन पांच क्रिकेटरों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, सचिन शीर्ष पर, इस स्थान पर हैं विराट | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स और दूसरा टेस्‍ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये सीरीज विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले आज हम आपको भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में पहले स्थान परपूर्व महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने इस टीम के खिलाफ 25 मैचों में सबसे ज्यादा 1741 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन का सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट व्‍यक्तिगत स्‍कोर 169 रन है।

लिस्ट में दूसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक्‍स कालिस का है। कालिस ने टीम इंडिया के खिलाफ 18 टेस्‍ट में 1734 रन बनाए हैं। उन्होंने सात शतक और पांच अर्धशतक जमाए। उनका भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट व्‍यक्तिगत स्‍कोर नाबाद 201 रन है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्‍गज सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला भारत के खिलाफ 21 टेस्‍ट में पांच शतक और सात अर्धशतकों की मदद से 1528 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनका भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर नाबाद 253 रन हैं।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए हैं इतने रन
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दोनों देशों के बीच सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने के मामले में चौथे स्‍थान पर हैं। वह 16 टेस्‍ट में तीन शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 1408 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर नाबाद 254 रन है। विराट कोहली के दोस्त और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान एबी डीविलियर्स 20 टेस्‍ट मैचों में तीन शतक और छह अर्धशतकों की मदद से 1334 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।उनका सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर नाबाद 217 रन है।

PC:crictracker

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News