Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Utpanna Ekadashi 2025: इस दिन न करें ये तुलसी से जुड़ी गलतियां, घर में चाहिए मां लक्ष्मी का वास तो रखें इन बातों का ध्यान

Utpanna Ekadashi 2025: इस दिन न करें ये तुलसी से जुड़ी गलतियां, घर में चाहिए मां लक्ष्मी का वास तो रखें इन बातों का ध्यान

Utpanna Ekadashi 2025: हर महीने की तरह इस बार भी मार्गशीर्ष माह में आने वाली उत्पन्ना एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी माता निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए तुलसी से जुड़ी कुछ सावधानियां जरूरी होती हैं।

Publish Date: Mon, 10 Nov 2025 03:34:11 PM (IST)

Updated Date: Mon, 10 Nov 2025 03:34:11 PM (IST)

मार्गशीर्ष माह की उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी।

HighLights

  1. एकादशी पर न चढ़ाएं तुलसी को जल।
  2. तुलसी महारानी के पत्ते तोड़ना वर्जित है।
  3. स्वच्छ स्थान पर होता है मां लक्ष्मी का वास।

धर्म डेस्क: हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत रखने का विधान है। मार्गशीर्ष माह की उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2025) विशेष मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु व्रत और तुलसी पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता से जुड़े नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।

naidunia_image

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी तिथि पर तुलसी माता निर्जला व्रत करती हैं, इसलिए इस दिन तुलसी में जल चढ़ाना वर्जित माना गया है। तुलसी में जल अर्पित करने से उनका व्रत भंग हो सकता है। साथ ही, तुलसी के पत्ते तोड़ना भी निषिद्ध है, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता।

एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गंदगी होने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता और जीवन में आर्थिक संकट बढ़ सकता है। इसके अलावा, तुलसी को गंदे या जूठे हाथों से छूना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और सौभाग्य कम होता है।

उत्पन्ना एकादशी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Utapnna Ekadashi Date Shubh Muhurat)

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 15 नवंबर 2025, रात 12:49 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 16 नवंबर 2025, रात 02:37 बजे
  • व्रत तिथि: 15 नवंबर 2025, शनिवार

व्रत पारण समय (Utpanna Ekadashi 2025 Vrat Paran Time):

  • तिथि: 16 नवंबर 2025
  • समय: दोपहर 12:55 मिनट से 03:08 मिनट तक

यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का फल!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News