Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

Phalodi सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई, परिवहन और गृह मंत्रालय को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में मांगी ये रिपोर्ट | Parmarth TV

Phalodi सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई, परिवहन और गृह मंत्रालय को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में मांगी ये रिपोर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के फलोदी में हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में देश के शीर्ष न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन मंत्रालय और गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। खबरों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय से एक्सप्रेस हाईवे का सर्वे कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

उच्चतम न्यायालय की ओर से ये पूछा गया कि इन हाईवे के किनारे कितने ढाबे संचालित हो रहे हैं, और क्या उन्हें अनुमति प्राप्त है। न्यायालय ने राजस्थान और तेलंगाना के मुख्य सचिवों को भी तलब करने का निर्देश दिया है। इन मामलों पर उच्चतम न्यायालय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आत्माराम नाडकर्णी को अमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) नियुक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स हादसों वाले मार्गों की स्थिति बेहद खराब बताई जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें कि 2 नवंबर को फलोदी में श्रद्धालुओं से भरे एक टैंपो ट्रैवलर की भिड़ंत सड़क किनारे खड़े ट्रक से हुई थी। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News