Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

IPL 2025: आईपीएल में 15 साल बाद हुआ ऐसा, केकेआर के नाम दर्ज हो गया है शर्मनाक रिकॉर्ड | Parmarth TV

IPL 2025:  आईपीएल में 15 साल बाद हुआ ऐसा, केकेआर के नाम दर्ज हो गया है शर्मनाक रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 के 68वें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से करारी शिकस्त दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में पहले खेलते हुए तीन विकेट गंवाकर 278 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स केवल 168 रन पर ही ढेर हो गई।

केकेआर आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। नए कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में केकेआर 14 मैच खेलते हुए सिर्फ पांच मुकाबले जीत सकी और सात में उसे हार झेलनी पड़ी है। केकेआर का इस संस्करण में सफर समाप्त हो गया है। इसके साथ ही इस टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

आईपीएल के इतिहास में केकेआर तीसरी टीम बन गई है, जिसकी ओपनिंग जोड़ी सुपर फ्लॉप रही। केकेआर की सलामी जोड़ी इस संस्करण में एक बार भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। आईपीएल 2025 के इस संस्करण में केकेआर ने पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा 48 रन की साझेदारी की।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ साल 2010 मेें हुआ था ऐसा
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी 2010 में पूरे संस्करण में एक बार भी 50 के पार स्कोर नहीं बना सकी थी। उसी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 44 रन की थी। साल 2008 में आरसीबी की सलामी जोड़ी फ्लॉप रही थी। इस दौरान आरसीबी की ओर से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 37 रन की हुई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में केकेआर को 110 रन से रौंदकर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। हालांकि दोनों ही टीमें पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News