Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Vat Savitri Amavasya: शनि जयंती पर आज लगाएं इमरती का भोग… इस शुभ मुहूर्त में करें वट सावित्री की पूजा

Vat Savitri Amavasya: शनि जयंती पर आज लगाएं इमरती का भोग… इस शुभ मुहूर्त में करें वट सावित्री की पूजा

Vat Savitri Amavasya: वट सावित्री का पर्व भी सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और रिश्तों में मजबूती के लिए उपवास रखती हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं। व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 26 May 2025 08:01:35 AM (IST)

Updated Date: Mon, 26 May 2025 08:01:35 AM (IST)

शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण होगा। (फाइल फोटेो)

HighLights

  1. वट सावित्री अमावस्या पर बने शुभ योग
  2. जानिए पूजा मुहूर्त और विशेष उपाय
  3. पति की दीर्घायु के लिए होगी वट वृक्ष पूजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर (Vat Savitri Amavasya)। कर्मफल दाता भगवान शनिदेव की जयंती (Shani Jayanti 2025) व दीर्घायु तक सुहागन रहने का वर प्रदान करने वाले वट सावित्री अमावस्या सोमवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाई जा रही है। महिलाएं पति की दीर्घायु व परिवार में सुख-शांति व समृद्धि के लिए व्रत धारण कर वट वृक्ष की पूजा विधि विधान के साथ कर रही हैं।

वहीं, साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित जातक भगवान शनिदेव की कृपा पाने के लिए सरसों के तेल से अभिषेक कर सात काले तिल, इमरती भोग के रूप में अर्पित करें।

शनि जयंती पर मालव्य, राजयोग व बुधादित्य योग

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्यायप्रिय, कर्मफलदाता, सूर्यदेव और छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन पर शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि के अन्य दोषों से राहत मिलती है।
  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। वहीं इस दिन सूर्य-बुध की युति वृषभ राशि में बनने से बुधादित्य योग बना है। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र उच्च राशि मीन में होंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है।
  • इसके अलावा शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण हुआ है। इस दिन सरसों के तेल से जुड़े कुछ खास उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वहीं शनि जयंती पर सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाने और गरीबों को दान करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
  • naidunia_image

    शनि देव की पूजा से दूर होते हैं शनि दोष

    शनि जयंती के मौके पर शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप भाव के साथ करें। फिर उसकी 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि करते हैं।

    वट सावित्री अमावस्या पूजा मुहूर्त

    इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दिन में 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 27 मई को सुबह आठ बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 मई को वट सावित्री का पर्व मनाया जाएगा।

    Trending News