Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

IPL 2025: आज जयपुर में सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं साई सुदर्शन, इस पर भी होगी नजर | Parmarth TV

IPL 2025: आज जयपुर में सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं साई सुदर्शन, इस पर भी होगी नजर | Parmarth TV

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स आज आईपीएल 2025 में अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडियन में गुजरात टाइटंस से से भिड़ेगी। राजस्थान रॉयल्स का इस संस्करण में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। उसे केवल दो मैचों में ही जीत मिली है। आज तीसरा मैच जीतने के लिए वह पूरा दम लगाएगी।

इस मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। उनके अपास आज विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीनने के साथ सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

साई सुदर्शन आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1500 रन पूरा करने का संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। इन दोनों ही बल्लेबाजोंने केवल मात्र 44 पारियों में ये कारनामा किया था। अगर जीटी के साई सुदर्शन के पास 40 से भी कम पारियों में इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने मौका है।

साई सुदर्शन आईपीएल में अभी तक 33 पारियों में 48.37 की लाजवाब औसत और 142.68 के स्ट्राइक रेट से 1451 रन बना चुके हैं। अगर आज वह 49 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो सचिन और गायकवाड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दें। इससे उनके 34 पारियों में 1500 रन पूरे हो जाएंगे।

ये इतिहास रचने का भी होगा मौका
71 रन बनाने पर टी20 क्रिकेट में साई सुदर्शन के 2000 रन भी पूरे हो जाएंगे। ऐसा होने पर वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने 53 पारियों में अपने दो हजार रन पूरे किए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News