Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

IPL 2025: धोनी की कप्तानी में सीएसके के नाम दर्ज हुए ये तीन शर्मनाक रिकॉर्ड | Parmarth TV

IPL 2025: धोनी की कप्तानी में सीएसके के नाम दर्ज हुए ये तीन शर्मनाक रिकॉर्ड | Parmarth TV

नई दिल्ली। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी संभालने के बाद भी जारी रहा। उसे आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। तीन बार की विजेता केकेआर ने मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। ये इस संस्करण में सीएसके की लगातार पांचवीं हार है।

इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। सीएसके को आईपीएल के एक सीजन में पहली बार लगातार पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उसे अपने गढ़ यानी चेपॉक में पहली बार लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच के अलावा हर मैच में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके की ये छह मैचों में लगातार पांचवीं हार है। उसके केवल दो ही अंक है।

चेपॉक में बनाया अपना सबसे छोटा स्कोर
केकेआर के खिलाफ चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। टीम नौ विकेट गंवाकर केवल 103 रन ही बना सकी। सीएसके के मात्र चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। उसकी ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक नाबाद 31 रन बनाए। वहीं विजय शंकर ने 29 रन का योगदान दिया। जवाब में केकेआर ने 59 गेंद शेष रहते दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने तीन विकेट झटककर 44 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 18 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाए।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News