Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

IPL 2026: फिर से राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे रवीन्द्र जडेजा! | Parmarth TV

IPL 2026: फिर से राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे रवीन्द्र जडेजा! | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। आईपीएल के आगामी संस्करण से पहले राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर्स रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड करने की योजना बना रही है।

अगर ऐसा होता है तो जडेजा फिर से राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। रवीन्द्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल चैम्पियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2008 में जब शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था तक रवीन्द जडेजा इसी टीम का हिस्सा थे। रवीन्द जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

वहीं संजू सैमसन लम्बे समय से राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते रहे हैं। वह 2021 से टीम के पूर्णकालिक कप्तान हैं। वहीं सीएसके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि फ्रेंचाइजी सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि रखती है। उन्होंने कहा कि हम संजू को अपनी टीम में लाने के इच्छुक हैं। हमने ट्रेडिंग विंडो के दौरान उन्हें खरीदने में अपनी रुचि व्यक्त की है। हालांकि पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने अभी इस संबंध में पुष्टि नहीं की है।

लम्बे समय से राजस्थान से जुड़े हुए हैं संजू सैमसन
सीएसके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि संजू सीएसके के लिए खेलेंगे। आपको बता दें कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ कुल 11 सीजन से जुड़े रहे हैं। इस साल के आईपीएल संस्करण के बाद उन्होंने संकेत दिया था कि वे बदलाव चाहते हैं और फ्रेंचाइजी से रिलीज होने की इच्छा रखते हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News