Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

इस समय में बोलें सिर्फ शुभ बातें, जीभ पर रहती हैं मां सरस्वती,जानें दिन में कब आता है यह समय

इस समय में बोलें सिर्फ शुभ बातें, जीभ पर रहती हैं मां सरस्वती,जानें दिन में कब आता है यह समय

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, साहित्य और सृजनशीलता की देवी माना गया है। विद्यार्थी, कलाकार, लेखक, गायक और शिक्षा से जुड़े लोग विशेष रूप से उनकी आराधना करते हैं। आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी “कभी-कभी हमारी जिव्हा पर मां सरस्वती विराजमान होती हैं।” लेकिन आखिर इसका क्या अर्थ है और यह कब होता है? आइए जानते हैं।

कब होता है मां सरस्वती का वास जीभ पर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त वह समय होता है जब मां सरस्वती जीभ पर विराजती हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त का समय लगभग सुबह 4 बजे से 5:30 बजे तक माना जाता है। यह दिन का सबसे शुभ समय होता है। इस समय बोले गए शब्द अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं और कहा जाता है कि इस दौरान कही गई बातें सच होने की संभावना अधिक रहती है।

इन गलतियों से करें परहेज

ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त के दौरान किसी भी प्रकार की अशुभ या नकारात्मक बातें नहीं बोलनी चाहिए। इस समय मन में नकारात्मक विचार लाना भी अनुचित माना जाता है, क्योंकि यह समय देवी सरस्वती का होता है और उनकी उपस्थिति में बोले गए शब्द साकार हो सकते हैं। इसलिए इस समय हमेशा सकारात्मक बातें करें और शुभ विचार मन में रखें।

ब्रह्म मुहूर्त में करने योग्य कार्य

इस समय उठने की आदत डालें, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त में उठना अत्यंत शुभ माना जाता है।

उठने के बाद स्नान, ध्यान और प्रार्थना करें इससे न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि शरीर और मन भी स्वस्थ रहता है।

सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखकर यह मंत्र जप करें- “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम्।”

ऐसा करने से व्यक्ति पर मां सरस्वती के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान ब्रह्मा की कृपा बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम के दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Trending News