Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV

IPL 2026: हो गया है ऐलान, ये स्टार क्रिकेटर करेगा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी | Parmarth TV

IPL 2026:  हो गया है ऐलान, ये स्टार क्रिकेटर करेगा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि इस टीम ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस को एक बार फिर अपनी टीम के कप्तान की जिम्मेदारी दी है। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस लगातार तीसरे आईपीएल संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालेंगे। फ्रैंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कमिंस की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

साल 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने थे कमिंस
कमिंस साल 2024 से इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम की जगह उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। एसआरएच ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को 2024 आईपीएल ऑक्शन में भारी-भरकम 20.50 करोड़ रुपए खर्च करके खरीदा था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्टार खिलाड़ियों को किया रिटेन
सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान किया। एसआरएच ने कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा है।

रिटेन खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, आर. स्मरण, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News