Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV

Rajasthan: एसआई भर्ती 2021 रद्द करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर होने पर बेनीवाल ने सरकार पर साधा निशाना, बोली ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: एसआई भर्ती 2021 रद्द करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर होने पर बेनीवाल ने सरकार पर साधा निशाना, बोली ये बात  | Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एसआई भर्ती 2021 को उच्च न्यायालय की सिंगल बैंच द्वारा रद्द करने के दिए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर होने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि एसआई भर्ती 2021 को राजस्थान उच्च न्यायालय की सिंगल बैंच द्वारा रद्द करने के दिए गए फैसले के खिलाफ राजस्थान की बीजेपी सरकार द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील दायर करना सरकार की कथनी और करनी में अंतर को स्पष्ट करता है। भजनलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने यह अपील दायर करके यह भी जाहिर कर दिया कि किसी भी भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है तो भाजपा उस भ्रष्टाचार का साथ देने के लिए भी मजबूती से खड़ी है।

बेनीवाल ने कहा कि जिस दिन एसआई भर्ती को रद्द करने का फैसला आया उसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री ने इस भर्ती को रद्द करने का श्रेय लिया और सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि उनके साथ गठित जांच एजेंसी के परिणामस्वरूप यह संभव हुआ है तथा सरकार अब इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी मगर अब खुद सरकार ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील कर दी जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

जब पूरे कुएं में ही भांग पड़ी थी तो फिर ऐसी अपील का क्या औचित्य है?
हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि राजस्थान विधानसभा -2023 के चुनाव से पहले स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में पेपर लीक, भर्ती घोटालों का जिक्र करते हुए युवाओं के साथ न्याय करने की बात कही मगर अब मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि पेपर लीक में हुए भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का खड़े रहना ही न्याय है? मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी कहना चाहता हूं कि जब पूरे कुएं में ही भांग पड़ी थी तो फिर ऐसी अपील का क्या औचित्य है?

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News