Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Kohli और Rohitके वनडे से संन्यास को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, कहा- रिटायरमेंट… | Parmarth TV

Kohli और Rohitके वनडे से संन्यास को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, कहा- रिटायरमेंट… | Parmarth TV

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। इस दौरान पूर्व विराट कोहली और रोहित शर्मा को एयरपोर्ट पर देखा गया, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


इसके साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से संन्यास के कयास लगने शुरू हो गए हैं। कयास लग रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों उनकी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज हो सकती है। हालांकि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है। राजीव शुक्ला ने बोल दिया कि रिटायरमेंट का फैसला पूरी तरह खिलाड़ियों का व्यक्तिगत निर्णय होता है और इस पर किसी और को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।


खबरों के अनुसार, राजीव शुक्ला ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद है कि रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि जहां तक यह बात है कि यह उनकी आखिरी सीरीज होगी, ऐसा बिल्कुल नहीं है। रिटायरमेंट का फैसला खिलाड़ी खुद लेते हैं, इस तरह की अटकलें लगाना गलत है।

विश्व कप के लिए काफी अहम साबित हो सकता कोहली और रोहित का अनुभव

दूसरी ओर से भी माना जा रहा है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर कोहली और रोहित का ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए चयन किया गया है। तब उनकी उम्र क्रमशः 39 और 40 वर्ष होगी, लेकिन उनका अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

PC: espncricinfo, deccanchronicle, espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News