Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

RCB पर आईपीएल से लगेगा एक साल का प्रतिबंध! | Parmarth TV

RCB पर आईपीएल से लगेगा एक साल का प्रतिबंध! | Parmarth TV

खेल डेस्क। पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद जश्न मनाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भारी पड़ गया है। आईपीएल 2025 जीतने के एक दिन बाद बेंगलुरू में जश्न मनाया गया। इस दौरान भगदड़ मचने से 13 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी वहीं कम से कम 33 लोग घायल भी हुए। इस हादसे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को संकट में डाल दिया है।

इस हादसे के बाद आरसीबी के खिलाफ ही प्रतिबंध लगाने की बातें होनी लगी हैं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया में इस संबंध में दावा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अगर इस हादसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट की लापरवाही साबित हुई, तो टीम पर एक साल का प्रतिबंध लग सकता है। ऐसा होने पर आरसीबी आईपीएल के आगामी संस्करण से बाहर हो जाएगी।

इस हादसे के बाद आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं केएससीए के दो अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा है।

खबरों के अनुसार, ये बात भी सामने आई है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट की ओर से विक्ट्री परेड का ऐलान तो कर दिया, लेकिन इसके लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी कारण से पुलिस ने शायद इसकी इजाजत नहीं दी थी।

आरसीबी ने फाइनल में पंजाब को हराया था
आपको बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी की जीत से पंजाब किंग्स का खिताब जीतने का सपना भी टूटा था।

PC:espncricinfo

Trending News