Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 10 June 2025: इन राशियों के जीवन में खुलेंगे सफलता के मार्ग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2025: इन राशियों के जीवन में खुलेंगे सफलता के मार्ग, पढ़ें आज का राशिफल

10 जून 2025 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों पर असर डाल रही है। चंद्रमा भावनाओं को प्रभावित कर रहा है जबकि मंगल निर्णयों पर प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों को सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 07:52:06 AM (IST)

Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 07:52:06 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज दिनांक 10 जून 2025, मंगलवार है। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के चलते आज कई राशियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा का प्रभाव आज भावनात्मक पहलुओं को प्रभावित करेगा जबकि मंगल की स्थिति निर्णयों को प्रभावित करती दिखेगी। कुछ लोगों के लिए यह दिन नए अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल…

मेष (Aries)

आज का दिन नई योजनाओं के निर्माण के लिए अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, विशेषकर थकावट और सिरदर्द की शिकायत रह सकती है। व्यापार में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन पारिवारिक स्तर पर थोड़ी असहमति और तनाव हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद की संभावना है, अतः वाणी पर संयम रखें।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए निर्णायक साबित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, कोई नया सत्र या कोर्स शुरू हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे और परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णयों से भरा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में नई साझेदारी का योग है और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। मांगलिक कार्य के आयोजन के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने की भी संभावना है।

कर्क (Cancer)

आपके लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से निर्णयात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है, लेकिन मित्रों का सहयोग राहत देगा। परिवार में कोई शुभ कार्य या नए सदस्य के आने के संकेत हैं। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय उत्तम है।

सिंह (Leo)

न्यायिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में नई साझेदारी हो सकती है जिससे आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपके आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo)

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में आर्थिक मदद मिलने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन माता-पिता की सेहत की चिंता हो सकती है। पारिवारिक विवादों का समाधान होने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

तुला (Libra)

आज का दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई खास काम न होने से बेचैनी महसूस होगी। आर्थिक परेशानियों के कारण किसी से उधार लेना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट और परिवार में तनाव संभव है। संयम से कार्य लें और किसी भी विवाद से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

नई संभावनाओं की तलाश में रहेंगे लेकिन जल्दबाजी से नुकसान संभव है। व्यापार में नए प्रयोग करने से पहले थोड़ा रुकें। पारिवारिक सहयोग की कमी खलेगी, लेकिन पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। बच्चों व पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

धनु (Sagittarius)

मौसम जनित बीमारियों से सतर्क रहें। मानसिक अशांति रह सकती है और कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन मित्रों और परिवार का साथ मनोबल बढ़ाएगा। अधिकारों को लेकर सचेत रहें।

मकर (Capricorn)

किसी विशेष कार्य से बाहर यात्रा संभव है और उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे जिससे स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के किसी से झगड़े की आशंका है।

कुंभ (Aquarius)

आज अधूरे काम पूरे होंगे जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। कोई बड़ा परिवर्तन कार्यक्षेत्र में हो सकता है। निर्णय लेने में सतर्क रहें। परिवार के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपकी छवि बेहतर होगी और रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी।

मीन (Pisces)

आप आज किसी कार्य को लेकर बहुत जल्दी में रहेंगे, जिससे नुकसान संभव है। आर्थिक रूप से थोड़ी हानि हो सकती है, लेकिन सहयोगियों से मदद मिलने से राहत मिलेगी। परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।

Trending News