Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rohit और Kohli के बाद इस भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान | Parmarth TV

Rohit और Kohli के बाद इस भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान | Parmarth TV

खेल डेस्क। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद एक और भारतीय दिग्गज ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा बोल दिया है।

37 साल की स्पिन गेंदबाज ने भारत की ओर से साल 2008 में डेब्यू किया था। वह 50 वनडे मैच और 37 टी20 मैच टीम इंडिया की ओर खेल चुकी है। गौहर को आखिरी बार साल 2014 में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला था। गौहर इस बीच घरेलू क्रिकेट में खेलती रही। वह साल 2024 और 2025 में वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स की टीम में शामिल रही।

गौहर सुल्ताना का ऐसा रहा है कॅरियर
37 साल की स्पिन गेंदबाज गौहर सुल्ताना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने भारत की ओर से 50 वनडे में 19.39 की औसत से 66 विकेट झटके हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 26.27 की औसत से 29 विकेट हासिल किए हैं। वह अपने कॅरियर में भारत के लिए 5 विश्व कप में खेल चुकी हैं। जिसमें तीन टी20 और दो वनडे विश्व कप शामिल हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप में 11 मैचों में 12 विकेट और टी20 विश्व कप में सात विकेट चटकाए। वह इस समय बीसीसीआई की लेवल दो कोच हैं।

इस साल ये दिग्गज ले चुके हैं संन्यास
आपको बता दें कि साल 2025 में बड़ी संख्या में दिग्गज अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस साल रोहित शर्मा, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गजों ने संन्यास लिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली ने हालांकि अभी तक वनडे से संन्यास नहीं लिया है।

PC:britannica

Trending News