Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

T20 Asia Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने | Parmarth TV

T20 Asia Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने | Parmarth TV

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय ने टी20 एशिया कप 2025 में जीत की हैट्रिक बनाई। भारत ने ग्रुप के अपने आखिरी मैच में ओमान की टीम को 21 रनों से शिकस्त दी।

संजू सैमसन (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम केवल 167 रन ही बना सकी। मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। अर्शदीप सिंह ने मैच में 20वें ओवर में विनायक शुक्ला का विकेट हासिल कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2022 में डेब्यू किया था। वह अब तक 64 मैचों में कुल 100 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन पर चार विकेट है।

संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक
एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में भारत की ओर से संजू सैमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों में 56 रन का योगदान दिया। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 38 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 29 रनों का योगदान भारतीय टीम को दिया। इससे भारतीय क्रिकेट टीम 188 रनों तक पहुंचने में सफल रही। जवाब में ओमान की ओर से आमिर कलीम ने 64 रन और हम्माद मिर्जा ने 51 रन बनाए। हालांकि इन पारियों के बावजूद ओमान को जीत नहीं मिली।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News