Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rahul Gandhi के नए खुलासे भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ को जनता के सामने लाकर इनका भंडाफोड़ करेंगे: Gehlot | Parmarth TV

Rahul Gandhi के नए खुलासे भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ को जनता के सामने लाकर इनका भंडाफोड़ करेंगे: Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से से राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर भी आ गए हैं। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने भाजपा पर चुनाव आयोग का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ने कल वोट चोरी पर नया खुलासा किया है तब से ही भाजपा ने उनके ऊपर चौतरफा हमला बोला हुआ है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के ऊपर आरोप लगाए परन्तु अपराधबोध से ग्रस्त भाजपा चुनाव आयोग का पक्ष लेने आ गई।

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट तौर पर Gen-Z युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से लोकतांत्रिक तरीके से उनका साथ देने का आह्वान कर रहे हैं जो पूरी तरह उचित है, परन्तु भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इसे तोड़ मरोड़कर दूसरा रूप देना चाहती है जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। ऐसी बातें कर भाजपा खुद को ही जनता के सामने एक्सपोज करती जा रही है।

भाजपा की वोट चोरी का संदेश अब गांव-गांव तक पहुंच गया है

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राहुल गांधी का लोकतंत्र की रक्षा एवं भाजपा की वोट चोरी का संदेश अब गांव-गांव तक पहुंच गया है। भाजपा अब जनता का ध्यान इससे डायवर्ट नहीं कर सकती है। आने वाले दिनों में राहुल गांधी के नए खुलासे भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ को जनता के सामने लाकर इनका भंडाफोड़ करेंगे।

PC:  hindi.news18 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News