Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV अब कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया दावा | Parmarth TV सुबह-सुबह महंगाई का झटका, 10 दिन के अंदर तीसरी बार बढ़ गए हैं Petrol-Diesel के दाम | Parmarth TV Rajasthan: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 31 जुलाई तक कराने होंगे पंचायत और निकाय चुनाव | Parmarth TV

T20 World Cup: शिवम दुबे ने ध्वस्त किया हार्दिक पांड्या का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

T20 World Cup: शिवम दुबे ने ध्वस्त किया हार्दिक पांड्या का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। शिवम दुबे (66 रन और दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए स्टेज के अपने आखिरी मुकाबल में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रन से शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में नीदरलैंड्स टीम सात विकेट गंवाकर केवल 176 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते हैं।

भारत की ओर से ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने केवल 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया। इस पारी के दौरान उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक भारतीय रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले हार्दिक ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 63 रनों की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2007 में 58 रन की तूफानी पारी खेली थी।

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे बना चुके हैं इतने रन
शिवम दुबे का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक बल्ले अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने फिनिशर से लेकर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हर जगह पर खुद को साबित किया है। दुबे ने अब तक 4 मैचों में कुल 116 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News