Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV अब कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया दावा | Parmarth TV सुबह-सुबह महंगाई का झटका, 10 दिन के अंदर तीसरी बार बढ़ गए हैं Petrol-Diesel के दाम | Parmarth TV Rajasthan: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 31 जुलाई तक कराने होंगे पंचायत और निकाय चुनाव | Parmarth TV

Rajasthan: युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट को लेकर अब गहलोत ने बोल दी है ये बात, सरकारों से कर दी है ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट को लेकर अब गहलोत ने बोल दी है ये बात, सरकारों से कर दी है ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रदेश में युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौतों पर जो चिंता जताई है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व अन्य विधायकों ने प्रदेश में युवाओं और बच्चों में बढ़ते 'कार्डियक अरेस्ट' व अचानक मौतों पर जो चिंता जताई है, वह अत्यंत गंभीर है। फिट दिखने वाले नौजवानों और डॉक्टरों की ऐसी आकस्मिक मृत्यु समाज में एक गहरे डर और संदेह को जन्म दे रही है।

गहलोत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एस्ट्राजेनेका (Covishield) जैसी वैक्सीन के 'रेयर साइड इफेक्ट्स' (जैसे TTS) पर चर्चा हो चुकी है। यद्यपि ICMR की हालिया रिपोर्ट्स (जुलाई 2025) में सीधा संबंध नहीं पाया गया है, लेकिन 'लॉन्ग कोविड' और 'वैक्सीन' के हृदय तंत्र पर प्रभाव को लेकर दुनिया भर में गहन शोध जारी हैं। इस धुंध को साफ करना सरकार की जिम्मेदारी है।

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने 2023 के बजट में RUHS में 'Center for Post-Covid Rehabilitation' की घोषणा की थी ताकि ऐसे ही विषयों पर शोध हो सके। दुःखद है कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाए। सरकार इसे 'सामान्य' बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती।

इस मुद्दे पर एक उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक जांच कमेटी बनाएं
गहलोत ने कहा कि मैं राज्य और केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर एक उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक जांच (Scientific Investigation) कमेटी बनाएं। जनता को यह जानने का हक है कि इन मौतों का असली कारण क्या है ताकि भविष्य में अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।

PC:m.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News