Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV

US Open: सेमीफाइनल में अल्काराज से भिड़ेंगे जोकोविच, ये उपलब्धि हासिल करने का होगा मौका | Parmarth TV

US Open: सेमीफाइनल में अल्काराज से भिड़ेंगे जोकोविच, ये उपलब्धि हासिल करने का होगा मौका | Parmarth TV

खेल डेस्क। सातवीं वरीयता प्राप्त सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच का सामना न्यूयॉर्क में खेले जा रहे यूएस ओपन के सेमीफाइनल में स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज से होगा। दुनिया के पूर्व नम्बर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

जोकोविच ने इस जीत के साथ ही अपने ग्रैंड स्लैम जीतने के सपने को बरकरार रखा। जोकोविच ने फ्रिट्ज के खिलाफ अपना जीत का रिकॉर्ड 11-0 कर लिया। उन्होंने साल के लगातार चौथे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनके पास न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड 25वां मेजर खिताब और अपने 11वें फाइनल में पहुंचने का मौका है। जहां सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच पहले ही चार बार ट्रॉफी जीत चुके हैं।

इस जीत के साथ ही सातवीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में जिमी कॉनर्स के 14-0 के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। जोकोविच के लिए फाइनल में प्रवेश करना आसान नहीं होगा। उन्हें स्पेन के दूसरे वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज से मुकाबला करना होगा, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है।

PC:atptour
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News