Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV

WI vs PAK: जेडन सील्स ने वनडे क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, डेल स्टेन का ये कीर्तिमान हुआ ध्वस्त | Parmarth TV

WI vs PAK: जेडन सील्स ने वनडे क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, डेल स्टेन का ये कीर्तिमान हुआ ध्वस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान शाई होप (120 रन) की शतकीय पारी के बाद युवा पेसर जेडन सील्स ( 18 रन देकर 6 विकेट ) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 202 रन के बड़े अंतर से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम किया। मैच में जेडन ने केवल पाकिस्तान के बैटिंग लाइन-अप को तोड़ने का ही काम नहीं किया, बल्कि इस दौरान एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

जेडन सील्स ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैच में उन्होंने 6 विकेट के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का 12 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। डेल ने पाक के खिलाफ वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में किया था। इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में 39 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

थिसारा परेरा ने भी 6 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने 44 रन खर्च किए थे। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में जेडन ने सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, बाबर आजम और नसीम शाह को पवेलियन भेजा।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने
जेडन सील्स इस तरह वनडे इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। युवा पेसर जेडन सील्स पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने पाक के खिलाफ 6 वनडे विकेट 30 रन से कम रन लुटाते हुए झटके। तीसरे वनडे मैच में विंडीज टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान शाई होप 94 गेंदों पर 120 रन का योगदान दिया। जवाब में पाकिस्तानी टीम केवल 92 पर ही ढेर हो गई।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News