इंटरनेट डेस्क। वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बडिय़ों के आरोपों को लेकर कांग्रेस की ओर से पैदल मार्च किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इस पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर 45 साल पुराना गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा की ओर से अब दावा किया गया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था, जबकि तब वह भारत की नागरिक भी नहीं थीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का नाम 1980 से 1982 तक वोटर लिस्ट में रहा। यह वह दौर था, जब सोनिया गांधी भारत की नागरिकता हासिल करने से एक साल दूर थीं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने भी इस मामले को उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल था। भाजपा नेता ने इस खुली धोखाधड़ी करार दिया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







