Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

WTC 2025: टेस्ट की विश्व चैम्पियन बनने से अब केवल 69 रन दूर है दक्षिण अफ्रीका, मार्करम ने खेली कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी | Parmarth TV

WTC 2025: टेस्ट की विश्व चैम्पियन बनने से अब केवल 69 रन दूर है दक्षिण अफ्रीका, मार्करम ने खेली कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी | Parmarth TV

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट की विश्व चैम्पियन बनने से अब केवल 69 रन ही दूर है। इंग्लैंड के लॉड्र्स मैदान पर खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। अब उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए केवल 69 रन बनाने होंगे। उसके पास अभी आठ विकेट बाकी है।

दक्षिण अफ्रीकी की ओर से एडन मार्करम (नाबाद 102 रन) और तेम्बा बावुमा (नाबाद 65 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 232 गेंदों में अब तक 143 रन की अटूट साझेदारी हो गई है। इससे टीम ने दूसरी पारी में 56 ओवर में दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपने कॅरियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 159 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 102 रन बना लिए हैं। वहीं कप्तान तेम्बा बावुमा 121 गेंद में 65 रन बनाकर एडन मार्करम के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

स्टीव स्मिथ हुए चोटिल
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 8 गेंद में 6 रन और वियान मुल्डर 50 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में दोनों विकेट स्टार्क ने लिए हैं। वहीं कंगारू टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है। स्टीव स्मिथ को फाइनल के तीसरे दिन कैच लेने के प्रयास में अंगुली में चोट लगी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News