Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Ganesh Sankashti Chaturthi: आषाढ़ गणेश संकष्टी चतुर्थी पर बने विशेष योग, इस मुहूर्त पर पूजा करने पर मनोकामनएं हो सकती हैं पूरी

Ganesh Sankashti Chaturthi: आषाढ़ गणेश संकष्टी चतुर्थी पर बने विशेष योग, इस मुहूर्त पर पूजा करने पर मनोकामनएं हो सकती हैं पूरी

आषाढ़ गणेश संकष्टी चतुर्थी शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस साल इस तिथि पर विशेष योग बन रहे हैं। ऐसे में वर्त-पूजा का उत्तम लाभ मिल सकता है।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 08:28:28 AM (IST)

Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 09:18:15 AM (IST)

संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा विशेष योग

HighLights

  1. ब्रह्म योग में आषाढ़ गणेश संकष्टी चतुर्थी
  2. संकष्टी चतुर्थी पर बन रहें कई विशेष योग
  3. व्रत की पूर्णता के लिए चंद्र दर्शन अवश्य करें

धर्म डेस्क, इंदौर: आषाढ़ मास की गणेश संकष्टी चतुर्थी शनिवार को मनाई जाएगी। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है, जिससे सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन माताएं संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 जून को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट आरंभ होकर 15 जून को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी की तिथि का उदय 14 जून को हो रहा है, इसलिए यही दिन व्रत और पूजा के लिए मान्य रहेगा।

पूजा मुहूर्त और शुभ योग

इस बार की संकष्टी चतुर्थी पर कई शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है। ब्रह्म योग सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगा, उसके बाद इंद्र योग का आरंभ होगा, जो रात तक प्रभावी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग रात 12 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, जो हर प्रकार की सफलता के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसके साथ-साथ चतुर्थी के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी रहेगा, जो मध्य रात्रि 12 बजकर 22 मिनट तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा।

यह भी पढ़ें: Ashadha Month 2025: आषाढ़ माह की हुई शुरुआत, जानिए इस महीने में पड़ेंगे कौन से महत्वपूर्ण व्रत? देखें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी पर पूजन विधि

  • भगवान श्री गणेश का जलाभिषेक करें।
  • उन्हें पुष्प, फल चढ़ाएं और पीला चंदन लगाएं।
  • तिल के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
  • ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
  • पूरी श्रद्धा के साथ गणेश जी की आरती करें।
  • चंद्रमा के दर्शन करें और अर्घ्य दें।
  • व्रत का पारण करें।
  • कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी की कथा का पाठ करें।
  • चंद्रोदय का समय

    14 जून की रात 10 बजकर 7 मिनट पर चंद्रमा उदित होगा। इसी समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण (समापन) किया जाता है। व्रत की पूर्णता के लिए चंद्र दर्शन और अर्घ्य देना अनिवार्य होता है।

    यह भी पढ़ें: 12 जून को गुरु अस्त होने से मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक, भूलकर भी न करें ये काम

    आसमानी माता मंदिर में मेले का आयोजन 15 जून को

    naidunia_image
    naidunia_image

    12 जून को गुरु अस्त होने से मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक, भूलकर भी न करें ये काआसमानी माता मंदिर में मेले का आयोजन 15 जून को

    ग्वालियर के मांझी आदिवासी समाज की ओर से आसमानी माता की विशेष पूजा, चार पालकी मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 जून को आयोजित होगा। यह मेला तिघरा रोड स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के सामने आसमानी माता मंदिर पर शाम पांच बजे से लगेगा। मंदिर महंत अध्यक्ष नवल मांझी ने बताया की यह माता का मंदिर 66 वर्ष से भी पुराना है। यहां मांझी समाज के लोग देश में अच्छी बरसात की प्रार्थना करते हैं। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मनीष मांझी ने बताया की मेले में विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद, समाज सेवी व हजारों भक्त आएंगे। आग्रहकर्ता मनोज बाथम, सतीश बाथम, कमल बाथम, प्रेम बाथम, राजू बाथम, जगदीश बाथम, रज्जन बाथम आदि ने लोगों से मेले में आने के लिए आग्रह किया।

    Trending News