खेल डेस्क। भारत के स्टार स्पिन गेंदबाजों में शुमार युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। युजवेंद्र चहल को भारत टीम की ओर से अभी तक टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
अपनी पोस्ट के माध्यम से चहल ने साफ कर दिया कि वह लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में आगे खेलना जारी रखेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम की तरफ से सिर्फ वनडे और टी20 में खेलने का मौका मिला है। वह पिछले कुछ सालों से लगातार काउंटी क्रिकेट में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी रेड-बॉल मुकाबला लॉर्ड्स में नॉर्थम्पटनशायर की टीम से खेला है। चहल ने कहा कि टेस्ट कैप पाना हमेशा से मेरा सपना रहा था जिसे मैंने कई सालों तक संजोकर रखा था। भले ही वह सपना पूरा न हो सका।
चहल भारतीय टीम से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले के साथ ये भी कहा कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है और वनडे और टी20 फॉर्मेट में एक और मौका पाने के लिए वह अपनी पूरी जान लगा देंगे।
ऐसा रहा है चहल का क्रिकेट कॅरियर
चहल ने 72 मैचों में 121 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 6/42 रहा है। वहीं टी20 क्रिकेट के 80 मैचों में उन्होंने 96 विकेट झटके हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 49 मैचों में उन्होंने 148 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/44 रहा है।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







