Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Zimbabwe ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा उलटफेर, विश्व चैम्पियन टीम को दी शिकस्त | Parmarth TV

Zimbabwe ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा उलटफेर, विश्व चैम्पियन टीम को दी शिकस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। सिकंदर रजा (47 रन और एक विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब जीत चुकी श्रीलंका को उपलफेर का शिकार बनाया।

ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 67 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 95 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन ब्रेनेट ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।

वहीं कप्तान सिकंदर रजा ने 32 गेंदों में कुल 47 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। रेयान बर्ल ने 18 रन का योगदान दिया। श्रीलंकाई की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। ईशान मलिंगा ने 2 तथा महेश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दासुन शनाका और भानुका राजपक्षे ही दोहरे अंक में पहुंच सके

जवाब में श्रीलंकाई टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। दासुन शनाका और भानुका राजपक्षे ही दोहरे अंक में पहुंच सके। कप्तान शनाका ने 25 गेंदों में 34 रन और राजपक्षे ने 18 गेंदों में 11 रन का योदगान दिया।

ब्रैड इवांस ने दिए श्रीलंका को तीन झटके

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने चार ओवर में 9 रन देकर तीन विकेट झटके। रिचर्ड नगरवा ने दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। सिकंदर रजा को एक विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रजा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News