इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के हित में केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना भी है, जो प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनकर आई है।
इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सरकार की ओर से जाती है। अब योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ अब उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगी।
इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार की ओर से साफ कर दिया है कि जिस महिला की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उसे योजना का पैसा नहीं मिल पाएगा। अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई तो इसे तुरंत करवा लें, नहीं तो आपको योजना की किस्त नहीं मिल पाएगी। सरकार ने ई-केवाईसी की तारीख को 31 दिसंबर 2025 कर दिया है।
PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive







