Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार के कारोबारी दिन आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद कीमती धातुओं की कीमत में तेजी दर्ज की गई। 

सुबह के कारोबार में करीब 11 बजकर 24 मिनट पर एमसीएक्स पर सोने की फरवरी वायदा कीमतें 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,30,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जबकि एमसीएक्स पर चांदी की मार्च वायदा कीमतें 1.90 प्रतिशत बढ़कर 1,81,522 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गईं।

इससे पहले, आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की फरवरी वायदा कीमतें 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,892 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी, जबकि एमसीएक्स पर चांदी की मार्च वायदा कीमतें 0.74 प्रतिशत बढ़कर 1,79,461 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थीं।

Also Read : नियम 267 पर टकराव: खड़गे बोले यह नियम जरूरी

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को 10 बजे मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक के फैसलों का ऐलान किया। केंद्रीय बैंक ने तीन दिवसीय एमपीसी बैठक के नतीजों में रेपो रेट को लेकर 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का एलान किया, जिसके बाद रेपो रेट 5.50 प्रतिशत से कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ रखा गया है।

वैश्विक स्तर पर, निवेशकों को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। इन आकंड़ों की यूएस फेडरल रिजर्व के अगले पॉलिसी मूव को लेकर उम्मीदों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस बीच, भारतीय मुद्रा रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे बढ़कर 89.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह उछाल करेंसी मार्केट में उथल-पुथल भरे सप्ताह के बाद देखा गया है। 

इससे पहले रुपया गुरुवार को इंटरबैंक फॉरन एक्सचेंज मार्केट में डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त के साथ 89.89 पर बंद हुआ। इस रिकवरी को यूएस डॉलर इंडेक्स और आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप से समर्थन मिला।

Pic Credit : ANI

Trending News