Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Personality Traits: सोमवार वाले चंचल तो रविवार वाले तेजस्वी, जानें जन्म के दिन से कैसे तय होता है आपका स्वभाव?

Personality Traits: सोमवार वाले चंचल तो रविवार वाले तेजस्वी, जानें जन्म के दिन से कैसे तय होता है आपका स्वभाव?

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से माना गया है, और इसी कारण हमारे जन्म का दिन हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव पर गहरा प्रभाव डालता है। ग्रह के प्रभाव से जातक में अलग-अलग तरह की विशेषताएं आती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि सोमवार से लेकर रविवार तक, किस दिन जन्मे व्यक्ति में ग्रहों के प्रभाव के कारण कौन-कौन सी खास विशेषताएं होती हैं:

सोमवार (चंद्रमा का दिन)

ग्रह: चंद्रमा

विशेषताएं: सोमवार को जन्मे लोग विशेष रूप से चंद्रमा के प्रभाव में होते हैं। ऐसे जातक चंचल स्वभाव के होते हैं और अक्सर मूडी किस्म के माने जाते हैं।

मंगलवार (मंगल ग्रह का दिन)

ग्रह: मंगल

विशेषताएं: मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण मंगलवार को जन्मे लोग साहसी और कुछ हद तक उग्र माने जाते हैं। इनमें थोड़ी क्रोधी प्रवृत्ति भी देखी जा सकती है।

बुधवार (बुध ग्रह का दिन)

ग्रह: बुध

विशेषताएं: बुधवार को जन्मे लोगों पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। ये जातक बुद्धिमान, कला प्रेमी और हर काम को परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं।

गुरुवार (बृहस्पति ग्रह का दिन)

ग्रह: बृहस्पति

विशेषताएं: इस दिन जन्म लेने वाले लोग बृहस्पति ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये बहुत ज्ञानी होते हैं और अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

शुक्रवार (शुक्र ग्रह का दिन)

ग्रह: शुक्र

विशेषताएं: शुक्रवार, शुक्र ग्रह से संबंधित है। इस दिन जन्मे लोग बहुत आकर्षक, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं।

शनिवार (शनि ग्रह का दिन)

ग्रह: शनि

विशेषताएं: शनिवार को जन्मे जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग कठोर परिश्रमी और न्यायप्रिय होते हैं। शनि का प्रभाव इन्हें अनुशासित और धैर्यवान बनाता है।

यह भी पढ़ें- Love Rashifal 5 Dec 2022: रिश्तों में रोमांस आने वाला है, लव पार्टनर से आकस्मिक भेंट होगी

रविवार (सूर्य का दिन)

ग्रह: सूर्य

विशेषताएं: रविवार को जन्मे लोगों पर सूर्य का विशेष प्रभाव पड़ता है। ये जातक बहुत तेजस्वी और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News