Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV

घी, परिधान, दवाइयां  सहित ये चीजें होंगी सस्ती! मोदी सरकार आज से उठाने जा रही है ये कदम | Parmarth TV

घी, परिधान, दवाइयां  सहित ये चीजें होंगी सस्ती! मोदी सरकार आज से उठाने जा रही है ये कदम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार राेजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर टैक्स कम कर आमजन को बड़ी राहत दे सकती है। मोदी सरकार आज से शुरू हो रही जीएसटी काउंसिल की दो दिन की बैठक में इन वस्तुओं पर टैक्स कम करने के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में महत्वाकांक्षी बदलाव पर विचार कर सकती है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये दो दिवसीय बैठक होगी। इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व वाली यह परिषद केंद्र के अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार प्रस्ताव पर चर्चा करेगी।

खबरों के अनुसार, आज से शुरू हो रही जीएसटी काउंसिल की दो दिन की बैठक में घी, मेवे, पीने के पानी (20 लीटर), नमकीन, कुछ जूते और परिधान, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जैसी ज्यादातर आम इस्तेमाल की वस्तुओं को 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत कर स्लैब में लाने की संभावना है। वहीं पेंसिल, साइकिल, छाते से लेकर हेयर पिन जैसी आम उपयोग की वस्तुओं को भी पांच प्रतिशत के स्लैब में लाने का निर्णय लिया जा सकता है।

ये चीजें भी हो सकती है सस्ती

जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ श्रेणी के टीवी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की कीमतों में कमी किए जाने के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। इन वस्तुओं पर इन पर मौजूदा 28 प्रतिशत की तुलना में 18 प्रतिशत की दर से कर लगाया जा सकता है। वही कई चीजों पर कर को बढ़ाने का निर्णय भी बैठक में लिया जा सकता है। अब आगामी समय ही बताएगा कि सरकार किन-किन चीजों पर कर कम करती है।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News