Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध, देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अरे देश को क्यों खराब कर रहा हैं…. | Parmarth TV Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV LPG Prices: कम हुए या बढ़ गए हैं सिलेंडरों के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV EPFO: 15 अक्टूबर तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना | Parmarth TV BJP: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से आएगा, आप हार के लिए तैयार रहें | Parmarth TV

बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत सोमवार को 2.75 प्रतिशत बढ़कर 1,21,097.94 डॉलर हो गई है। यह पहला मौका है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1,21,000 डॉलर से अधिक हो गई है।  

कॉइनमार्केटकैप के डेटा के मुताबिक, कीमत में तेजी आने से बिटकॉइन का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.41 ट्रिलियन डॉलर हो है। अब तक के कारोबार में ट्रेडिंग वॉल्यूम 60 अरब डॉलर से अधिक रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन की कीमत में 29 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो चुका है। 

इसके साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी इजाफा देखा जा रहा है। 

कॉइनमार्केटकैप के डेटा के मुताबिक, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की कीमत 3.28 प्रतिशत बढ़कर 3,054.96 डॉलर हो गई है और मार्केटकैप 368.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान ट्रेड वॉल्यूम 21.62 अरब डॉलर रही। 

बाजार के जानकारों के अनुसार, संस्थागत खरीदारों के कारण बिटकॉइन की कीमत अगले एक-दो महीनों में 1,25,000 डॉलर तक पहुंच सकती है।

Also Read : सावन के पहले सोमवार शिवभक्ति में लीन दिखीं भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी

सीआईएफडीएक्यू के संस्थापक और अध्यक्ष हिमांशु मराडिया ने कहा, ” बिटकॉइन की तेजी में संस्थागत मांग एक प्रमुख चालक बनी हुई है और अमेरिकी बिटकॉइन ईटीएफ में अब तक 50 अरब डॉलर से अधिक का शुद्ध निवेश हुआ है। अकेले ब्लैकरॉक के पास 65 अरब डॉलर से अधिक का बिटकॉइन है, जबकि कॉर्पोरेट ट्रेजरी में लगातार वृद्धि हो रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के क्रिप्टो समर्थक रुख, रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व पर जोर देने और ईटीएफ अप्रूवल मानदंडों को आसान बनाने से भी आशावाद को बल मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “कमजोर डॉलर, बढ़ती ट्रेजरी मांग और सॉवरेन क्रेडिट डाउनग्रेड जैसे व्यापक आर्थिक बदलाव, बिटकॉइन को एक हेज के रूप में और मजबूत बना रहे हैं। नियामक स्पष्टता में सुधार और कॉइनबेस के एसएंडपी 500 में प्रवेश करने के साथ, मुख्यधारा की संपत्ति के रूप में बिटकॉइन की स्थिति पहले कभी इतना मजबूत नहीं रही।

बड़ी बात यह है कि यह तेजी पूरी तरह से खुदरा क्षेत्र से प्रेरित नहीं है। यह विविध निवेश पोर्टफोलियो में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की बढ़ती भूमिका और बिटकॉइन की मान्यता को दर्शाता है।

Pic Credit :X

Trending News