Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

लगातार दो सत्रों तक गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार दो सत्रों तक गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार दो सत्रों तक बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,918.76 और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,424.10 पर था।  

बाजार में तेजी को बैंकिंग स्टॉक्स ने लीड किया। इस दौरान निफ्टी बैंक 2.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी सर्विसेज सबसे तेजी से बढ़ने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में बंद हुआ। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 809.80 अंक या 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,715.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 300.15 अंक या 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,063.60 पर था। 

Also Read : आईआईटी से फ्रांस तक : पानी की गहराइयों में भारतीय तकनीक का कमाल

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। टाइटन, एनटीपीसी,पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इटरनल, इन्फोसिस, सम फार्मा, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि बड़ी गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में एक छोटी रिकवरी देखने को मिली है। इसकी वजह ईरान-इजरायल के बीच युद्ध रुकना और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना है। 

बाजार में निवेशकों का रुख मिलाजुला बना हुआ है। इसकी वजह एफआईआई की ओर से लगातार बिकवाली और बॉन्ड यील्ड का ज्यादा होना है।  उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में निवेशकों का फोकस अमेरिका के महंगाई के डेटा, फेड पॉलिसी और ग्लोबल लिक्विडिटी पर होगा।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। शुरुआत में निफ्टी और सेंसेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की तेजी थी।

Pic Credit : ANI

Trending News