Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 07 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 14.136 अरब डॉलर की जबरदस्त उछाल के साथ 707.002 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस साल 13 मार्च के बाद यह विदेशी मुद्रा भंडार के उच्चतम स्तर है। साथ ही 17 अप्रैल के बाद पहली बार यह 700 अरब डॉलर के पार पहुंच है।

रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 07 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.946 अरब डॉलर बढ़कर 574.625 अरब डॉलर हो गया। 

Also Read : ऋषभ शेट्टी ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का किया शुभारंभ

इस साल 28 फरवरी को पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद पहली बार विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति इस स्तर पर पहुंची है। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो को भी शामिल किया जाता है। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर के मुकाबले इनकी संदर्भ दर से किया जाता है।

स्वर्ण भंडार भी आलोच्य सप्ताह में 3.995 अरब डॉलर बढ़कर 108.738 अरब डॉलर पर रहा जो 05 जून 2026 के बाद सर्वाधिक है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 11.6 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 7.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ क्रमशः 4.894 अरब डॉलर और 18.745 अरब डॉलर पर रहा।

Pic Credit : ANI

Trending News