Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में कमजोरी के बीच कीमती धातुओं में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोना और चांदी, दोनों के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा, क्योंकि इसका भाव ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे पहुंच गया।

एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव सोमवार को कारोबार शुरू होते ही तेज गिरावट के साथ 2,41,990 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,48,537 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में 6,500 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

आज एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा 2,51,001 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और यही दिन का उच्च स्तर रहा, वहीं दिन के कारोबार में गिरकर 2,39,064 रुपए का दिन का निम्नतम स्तर छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.17 बजे के करीब) यह चांदी 6,512 रुपए यानी 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,42,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती हुई नजर आई।

वहीं, अगर जून महीने की शुरुआत से अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चांदी में करीब 24,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है। महीने की शुरुआत में इसका भाव 2,66,163 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था, जो अब काफी नीचे आ चुका है। इससे स्पष्ट है कि जून का महीना अब तक चांदी के लिए दबाव भरा रहा है।

Also Read : ईरान में फ‍िर ब‍िगड़े हालात, भारत अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी

चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से भी काफी नीचे कारोबार कर रही है। इस वर्ष जनवरी में चांदी ने 4,57,328 रुपए प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक फिसल चुकी है। यह गिरावट बाजार में मांग, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बदलती रणनीतियों को दर्शाती है।

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,54,177 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुलकर खबर लिखे जाने तक 2,044 रुपए यानी 1.31 प्रतिशत टूटकर 1,53,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इससे पहले शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,55,594 रुपए प्रति 10 ग्राम था। दिन के कारोबार में इसने 1,54,512 रुपए का दिन का हाई छुआ, जबकि दिन का लो 1,52,712 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

जून की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में भी लगातार नरमी देखने को मिली है। महीने के पहले कारोबारी दिन सोना 1,59,241 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, लेकिन अब यह 6,000 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है।

सोना भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। इस कीमती धातु ने पहले 2,04,375 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। मौजूदा कीमतों के आधार पर देखा जाए तो सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 51,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की चाल और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता आने वाले दिनों में सोना-चांदी की दिशा तय करेंगी। फिलहाल दोनों कीमती धातुओं में दबाव बना हुआ है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशक कीमतों में आई इस गिरावट को अवसर के रूप में भी देख सकते हैं।

Pic Credit : ANI

Trending News