Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच शेयर बाजार सपाट बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच शेयर बाजार सपाट बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। दिन के कारोबार में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। 

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 78,520.30 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 11.30 (0.05 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर था।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 78,632.90 स्तर पर खुलकर 78,942.45 का इंट्रा-डे हाई और 78,203.30 का लो बनाया। जबकि निफ्टी 24,391.50 पर खुलकर 24,480.65 का दिन का हाई और 24,241.25 लो छुआ।

अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर अनिश्चितता के कारण जोखिम की भावना में गिरावट आई, जिससे निफ्टी50 और सेंसेक्स सुस्त सत्र के बाद अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे फिसल गए।

यही कारण रहा कि व्यापक बाजार सूचकांक शुरुआती बढ़त के बाद लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Also Read : पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सीएम सम्राट चौधरी

वहीं सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी देखने को मिली, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी में बिकवाली का दबाव रहा।

निफ्टी50 पैक में ट्रेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, हिंडाल्को, टीएमपीवी, एलएंडटी, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक और बीईएल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

गौरतलब है कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना द्वारा ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज को जबरन जब्त करने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया। इससे पहले ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक जहाजों पर गोलीबारी की थी।

Pic Credit : ANI

Trending News