Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, प्रधानमंत्री मोदी को कल करना है लोकार्पण | Parmarth TV

Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, प्रधानमंत्री मोदी को कल करना है लोकार्पण | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबरों के अनुसार, देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पचपदरा की एक यूनिट में आग लग गई। रिफाइनरी पचपदरा का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाना है। खबरों के अनुसार, आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुबार उठने लगे हैं।

लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में दमकल मौके पर मौजूद है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी कल 11 बजे रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना है। आज सीएम भजनलाल शर्मा का रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News