Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

शेयर बाजारों में पांच दिन बाद लौटी तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में पांच दिन बाद लौटी तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद सोमवार को रौनक लौट आयी और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02 प्रतिशत) चढ़कर 76,835.78 अंक पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह इसमें 2,091 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 228.50 अंक (0.96 प्रतिशत) की बढ़त में 23,995.95 अंक पर रहा। पिछले सप्ताह पांच दिन में यह 566.85 अंक लुढ़क गया था।

अमेरिका ने शांति वार्ता की गुंजाइश बनाने के लिए ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की है। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में आज तेजी रही।

घरेलू स्तर पर प्रमुख सूचकांकों के अलावा निवेशकों ने वृहत बाजार में भी पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.31 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

Also Read : राष्ट्रमंडल खेल: मुथुपंडी राजा ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

चौतरफा लिवाली के बीच सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, मीडिया और रियल्टी सेक्टरों के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांक भी एक से दो प्रतिशत तक मजूबत हुए।

एनएसई में जिन 3,446 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,259 के शेयर हरे निशान में और 1,071 के लाल निशान में रहे अन्य 116 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 के शेयर बढ़त में रहे। इटरनल का शेयर 5.63 प्रतिशत उछल गया। इंडिगो में 4.94 फीसदी, इंफोसिस में 3.66, बजाज फाइनेंस में 3.50, एशियन पेंट्स में 2.72, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.48, बजाज फिनसर्व में 2.02 और मारुति सुजुकी में दो प्रतिशत की तेजी देखी गयी।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.98 प्रतिशत , टीसीएस का 1.83 , सन फार्मा का 1.67, ट्रेंट का 1.65, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.40, टाइटन का 1.23 और एनटीपीसी का 1.01 प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर भी हरे निशान में रहे।

एचडीएफसी बैंक का शेयर गिरावट दर्ज की गयी।

वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.15 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.98 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.50 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.13 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.65 प्रतिशत ऊपर था।

Pic Credit : ANI

Trending News