Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।  

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,907 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,27,633 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 3,726 रुपए की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,13,499 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,16,912 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 92,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 95,725 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। दीपावली की छुट्टी के चलते मंगलवार बुलियन बाजार बंद रहा था। इसे पहले आखिरी बार कीमतें सोमवार को जारी की गई थीं।

Also Read : बिहार: तकरार समाप्त करने को महागठबंधन एक्टिव, लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत

हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5.21 प्रतिशत कम होकर 1,21,590 रुपए हो गई है। चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.09 प्रतिशत कम होकर 1,45,680 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,043.19 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.53 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की आपूर्ति का बढ़ना है। इसके साथ ही, वैश्विक स्तर पर स्थिरता के संकेत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर नरम रुख को माना जा रहा है।

Pic Credit : ANI

Trending News