Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, होगी धन की प्राप्ति

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, होगी धन की प्राप्ति

धर्म डेस्क। 22 अक्टूबर 2025 का दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। आज कुछ राशियों को आर्थिक और व्यावसायिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। मेष, वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों के लिए यह दिन बेहद शुभ है, जहां उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। वहीं मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आज संयम और धैर्य से काम लेना होगा। ग्रहों का प्रभाव दिनभर आपकी योजनाओं और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।

मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। नए लोगों से जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा। वाणी के प्रभाव से आप अपने अटके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार में मतभेद दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत होगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन – आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में मतभेद की संभावना है। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें, वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहें और निर्णय सोच-समझकर लें।

कर्क – आज का दिन मिश्रित फल दायक रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं, परंतु परिवार में कोई अप्रिय सूचना मन को व्यथित कर सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी को धन उधार देना नुकसानदायक हो सकता है।

सिंह – आज जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ संभव है। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिलेगी। आपके व्यवहार से शत्रु भी प्रभावित होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या – आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बनेगा, नए मेहमान के आने की संभावना है।पैतृक मामलों में लाभ मिलेगा।

तुला – आज का दिन सावधानी से बिताएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। न्यायालय संबंधी मामलों में आज परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, संयम बनाए रखें।

वृश्चिक – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की संभावना है। पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें। नए कार्यों की शुरुआत से पहले पूरी योजना बनाएं। मानसिक तनाव और पारिवारिक क्लेश संभव हैं।

धनु – आज घर में मांगलिक कार्यों के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नए साझेदार से लाभ मिलेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा है।

मकर – आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ होगा।

कुंभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में पुरानी बातें फिर उभर सकती हैं जिससे मन खिन्न होगा। व्यापार में थोड़ी मंदी संभव है। धन उधार देने से बचें। यात्रा के योग हैं लेकिन सावधानी रखें।

मीन – आज का दिन साधारण रहेगा। मन अशांत रह सकता है और कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यापार में नुकसान की संभावना है। पारिवारिक तनाव से मन विचलित रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें।

Trending News