Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी ऑल-टाइम हाई पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी ऑल-टाइम हाई पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की कीमतों में सोमवार को मामूली बदलाव देखा गया। वहीं, चांदी की कीमत 1.79 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जो कि नया ऑल-टाइम हाई है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 335 रुपए कम होकर 1,28,257 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,28,592 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,17,483 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,790 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 96,444 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 96,193 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 878 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,79,088 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,78,210 रुपए प्रति किलो था।

Also Read : राज्यसभाः सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन की मांग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.03 प्रतिशत कम होकर 1,30,422 रुपए पर पहुंच गया और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.36 प्रतिशत कम होकर 1,82,745 रुपए पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना की कीमत 0.05 प्रतिशत कम होकर 4,241 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.37 प्रतिशत कम होकर 58.83 डॉलर प्रति औंस है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना ने 1,30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास एक छोटी रेंज में कारोबार किया। कॉमेक्स पर सोना 4,209 डॉलर प्रति औंस के करीब है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों पर लिए गए निर्णय से प्रभावित होगी। 

घरेलू मोर्चे पर भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अनिश्चितता होने के कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सोना 1,28,500 रुपए से लेकर 1,32,000 रुपए की रेंज में रह सकता है।

Pic Credit : ANI

Trending News